Spread the love

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल के टेपा मोड़ चांजू में गुरुवार को भारी बारिश और तूफान के बीच पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान पुष्पा देवी (39) पत्नी लोभी राम निवासी बड़दौल, डाकघर चांजू के रूप में हुई है। घायल चालक नारायण प्रकाश मृतका का सगा भाई है। उसे उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार टैक्सी बुधवार रात करीब 12:00 बजे चांजू मंदिर से जखला की ओर जा रही थी। इसी दौरान शुमारा मोड़ के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और टैक्सी सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे के समय वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाल कर तीसा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत करार दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि वाहन दुर्घटना में महिला की मौत हुई है, जबकि चालक घायल है। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed