Spread the love

शिमला। शिमला ग्रामीण के उपमंडल सुन्नी के राजस्व गांव बेरटी के हाजल में सोमवार रात सडक़ हादसे में गुम्मा के दो युवकों की मौत हो गई। ग्राम पंचायत मझिबड़ के तहत गठित कार (एचपी 52-0277) में दो व्यक्ति सवार थे। कार खाई में गिरने से दो सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तम पुत्र मघनी राम (44) निवासी बाली गुम्मा तथा यशपाल पुत्र नारायण (37) वर्ष निवासी गुम्मा तहसील शिमला के तौर पर हुई है।

दमकल कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों को बाहर निकाला। सुन्नी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सडक़ हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की। थाना प्रभारी सुन्नी दिलू राम शर्मा ने कहा कि गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने पर दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हुई। एएसआई चमन लाल मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed