Spread the love

बद्दी, 10 अक्टूबर। आईईसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से 10 अक्टूबर 2026 को यूनिवर्सिटीऑडिटोरियम में चौथा राष्ट्रीय सीजीएमपी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम‘गुणवत्तापूर्ण निर्माण से सुरक्षित और स्वस्थ दुनिया’ रही। इस दौरान विद्यार्थियों को दवाओं के सुरक्षित निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण और निर्धारित मानकों के पालन के महत्व से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनीष गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन कुलपति डॉ. अशोक पुरी,
रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता और डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. ज्योति गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए सीजीएमपी विषय पर क्विज और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

क्विज में विद्यार्थियों ने दवा निर्माण, गुणवत्ता आश्वासन और नियामकीय मानकों से संबंधित ज्ञान का प्रदर्शन किया। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, उचित दस्तावेजीकरण,गुणवत्ता नियंत्रण और मरीजों की सुरक्षा जैसे विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर दवा निर्माण में करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (cGMP) के पालन को सुरक्षित और प्रभावी दवाएं तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल उद्योग की व्यावहारिक आवश्यकताओं और गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed