सोलन। जिले में बुधवार को सोलन के दाडलाघाट में एक व्यक्ति द्वारा खुदकुशी करने का मामला आया है।मृतक की पहचान 38 वर्षीय कुलदीप पुत्र बाबूराम गांव नेरी के रूप में हुई है। मृतक ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
