Spread the love

सुंदरनगर| पुलिस ने अम्बाला के युवकों से 337 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों युवक अम्बाला से आल्टो कार में मंडी की ओर आ रहे थे। प्रदेश में अब तक पकड़ी हेरोइन की यह सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है। कार में सवार दो युवक अम्बाला से आ रहे थे। फोरलेन पर नाके के दौरान जब इनको रोका तो तलाशी के दौरान दोनों घबरा गए। तलाशी में गाड़ी में एक बैग में रखी यह 337 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बल्ह थाना के तहत पिछले एक माह में नशे की यह तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। इससे पहले सात किलोग्राम चरस दो अलग अलग मामलों में पकड़ी गई थी। एसपी मंडी ने इसकी पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मंडी में हेरोइन की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। इससे दो सप्ताह पूर्व हमीरपुर में 320 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। डीजीपी संजय कुंडू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अंतराराष्ट्रीय बाजार में एक किलो हेरोइन की कीमत करीब सात करोड़ है। हिमाचल में पकड़ी गए इस मादक द्रव्य पदार्थ की कीमत पुलिस ने एक करोड़ आंकी गई है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व डीजीपी ने पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि प़ुलिस की इस उपलब्धि से मादक द्रव्य पदार्थों के तस्करों के हौसले पस्त होंगे। उधर, आइजी कानून व्यवस्था डीके यादव ने कहा कि पुलिस तस्कराें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

You missed