मंडी। क्षेत्र में एक 14 वर्षीय युवक ने अपनी ही ढाई वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की सूचना बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 का मुकद्दमा दर्ज कर दिया है।
उन्होंने कहा कि आरोपी व पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवा दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
