सोलन, 11 अगस्त : कंडाघाट(Kandaghat) थाना के अंतर्गत मेहली गांव की एक 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना कुछ सप्ताह पहले की है। मेहली गांव की 20 वर्षीय युवती जब चूल्हा जला रही थी तो अचानक उसके हाथों ने आग पकड़ ली। आग बुझाने की कोशिश में युवती के कपड़ों में भी आग लग गई। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन रसोई में आए तो देखा कि युवती आग में झुलस रही है। परिजनों ने आग बुझाकर युवती को तुरंत कंडाघाट अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रैफर कर दिया। तब से युवती आईजीएमसी (IGMC) में ही उपचाराधीन थी। थाना प्रभारी कंडाघाट बृजलाल ने जानकारी देते हुए बताया किआईजीएमसी में उपचारधीन महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया है।
परिजनों के मुताबिक युवती ने आग जलाने से पहले हाथों में सैनिटाइजर(Hand Sanitizer) लगाया हुआ था, इसी वजह से हाथों में आग लग गई। युवती ने जैसे ही आग को बुझाने की कोशिश की तो उसके कपड़ों ने भी आग पकड़ ली इसके बाद पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि आगामी कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है।
