मंडी| सूबे में 15 से 18 साल के किशोरों के टीकाकरण का अभियान आज से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी स्‍कूल में किशोरों के वैक्‍सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग ने जिला भर में 96 स्कूल में केंद्र बनाए हैं। 4 केंद्र निजी स्कूलों में बने है। बाल स्कूल में बच्चों के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। बच्चों में भी टीकाकरण के लिए उत्साह देखा गया है। वैक्‍सीन लगाने के लिए पहले दिन 150 बच्चे राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में पहुंचे। छात्र रवि कुमार को पहला टीका लगाया गया, जबकि निखिल ने दूसरे नंबर पर वैक्‍सीन की डोज ली।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा की 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में भी हिमाचल देश भर में अव्वल रहेगा। इसके लिए आज होने वाले टीकाकरण के आधार पर लक्षय तय होगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत के मौके पर कही। राजकीय विजय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला बाल मंडी के जमा दो के छात्र रवि कुमार को को-वैक्सीन की पहली डोज लगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन लाख बच्चों को कोरोना को टीका लगना है। प्रदेश के 2891 सरकारी स्कूलों, 1402 निजी और 56 अतिरिक्त संस्थानों में यह बच्चे हैं। बच्चों में भी इसके लिए उत्साह देखा गया।

पहली डोज के 84 दिन बाद ही दूसरा टीका लगेगा।सीएम ने कहा कोरोना के मामले गत दिनों बढ़े हैं, जो चिंता का विषय है। पंडोह और बिलासपुर में बच्चे अधिक इसकी चपेट में आए। अब इसका नया वैरिएंट ओमिक्रोन आया है, जाे तेजी से फैलता है। इसमें सावधानी और वैक्सीनेशन ही प्रमुख बचाव हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच के लिए भी प्रदेश में जल्द लैब बने इसके लिए केंद्र सरकार से मामला उठाया गया है। अभी केवल एक ही जगह पर टेस्ट के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। इसकी लैब बनाने की प्रक्रिया पहले से अलग है तथा हमें उम्मीद है कि जल्द लैब प्रदेश को मिलेगी।

उन्होंने स्कूल शिक्षकों और अभिभावकों का बच्चों के टीकाकरण के इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। कहा कि जिस तरह से एकजुट प्रयास से हम पहले व दूसरे कोरोना डोज के लक्ष्‍य को हासिल करने में सफल रहे हैं। इसे भी उसी तरह से हासिल किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ सीएम की पत्नी डाक्‍टर साधना ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, सीएमओ डा. देवेंद्र शर्मा व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. दिनेश ठाकुर मौजूद रहे।

You missed