Spread the love

बारिश होने की वजह से पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है. ऊना में पारा 31 डिग्री के पास पहुंच गया है. बुधवार को अधिकतम तापमान पांच से छह डिग्री कम हुआ. वहीँ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से ठंडक बढ़ी है. बुधवार को रोहतांग दर्रा में बर्फ गिरी और कुल्लू में अंधड़ के साथ बारिश हुई. शिमला में 31 मई को हुई बारिश ने 21 साल पुरान रिकॉर्ड तोड़ा . इससे पहले 1999 में एक दिन में यहां इतना पानी बरसा था.बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.6, कांगड़ा में 32.5, सुंदरनगर में 31.6, मंडी-नाहन में 31.0, भुंतर में 30.7, बिलासपुर में 29.5, हमीरपुर में 29.2, चंबा में 29.5, सोलन में 28.4, धर्मशाला में 26.8, शिमला में 22.6, कल्पा में 18.6, केलांग में 16.6 और डलहौजी में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

You missed