Spread the love

शिमला/कुल्लू। हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला, कुंजम सहित लाहुल के कोकसर की पहाड़ियों पर करीब तीन इंच हिमपात हुआ है। इससे ठंड बढ़ गई है।मनाली के निकटवर्ती पर्यटन स्थल मढ़ी व राहनीनाला में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। मनाली, कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन, शिमला सहित कई स्थानों पर दिनभर रुक-रुककर वर्षा का क्रम जारी रहा। सराहन में 25.5, शिलारू, मनाली और कसौली में करीब पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

ऊना में अधिकतम तापमान 35.8, नाहन में 30.4 डिग्री, बरठीं में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के निचले क्षेत्रों में आजकल गेहूं की कटाई व थ्रैशिंग का काम जारी है। बुधवार को हुई वर्षा से कृषि कार्य प्रभावित हुआ है और किसानों की चिंता बढ़ गई है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 अप्रैल से दो मई तक प्रदेश में वर्षा व हिमपात का क्रम जारी रह सकता है। हालांकि, कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। तीन और चार मई को फिर से आंधी और बिजली गरजने का यलो अलर्ट रहेगा, जबकि पांच मई को भी बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना है। यानी अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

 

You missed