Spread the love

शिमला। आज सूबे में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को 1208 पंचायतों में सुबह 8.00 बजे से मतदान शुरू हो चुका है जो शाम 4.00 बजे तक चलेगा। सुबह 10 बजे तक 18.20 फीसदी मतदान हुआ है। कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटीन मतदान 4 बजे के बाद मतदान कर सकेंगे। मतदान के बाद वोटों की गिनती की जाएगी और पंचायतों के विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के नतीजे 22 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

दूसरे चरण के चुनाव के लिए 7,160 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। तीसरे और अंतिम चरण में 21 जनवरी को 1,137 पंचायतों में मतदान होगा।सोलन 66 प्रतिशत, शिमला 56.70 प्रतिशत, मंडी 58.10 प्रतिशत, कुल्लू 63.70 प्रतिशत, किन्नौर 46.70 प्रतिशत, कांगड़ा 55.30 प्रतिशत, हमीरपुर 58.60 प्रतिशत, चंबा 57.60 प्रतिशत और बिलासपुर 61.70 प्रतिशत, ऊना 63.90 प्रतिशत और सिरमौर में 67.80 प्रतिशत मतदान दोपहर 2 बजे तक हुआ है।

You missed