Spread the love

शिमला| हिमाचल में गाय का दूध बोतल बंद पानी यानी बिस्लेरी मिनरल वाटर के दाम पर बिक रहा है। कहीं दूध के दाम बोतल बंद पानी से भी कम हैं। पशुपालकों को लागत का भी पैसा नहीं मिल रहा है। इस कारण यह कारोबार घाटे का सौदा है। मिल्कफेड 17 से 24 रुपये तक दूध के दाम दे रहा है, जबकि खुले बाजार में कंपनियां पैकेट में एक लीटर दूध 52 रुपये में बेच रही हैं। मिल्कफेड दूध में मौजूद फैट (वसा) और सॉलिड नॉट फैट (एसएनएफ) के आधार पर दूध की कीमत तय करता है।

किसान खुद खुले बाजार में दूध बेचे तो उसे अधिकतर 40 रुपये दाम मिल रहा है। प्रदेश के 54 शहरों में दूध की मांग समीपवर्ती गांवों से कम और पंजाब व हरियाणा के दूध से ज्यादा है।

You missed