शिमला। प्रदेशवासियों के लिए गर्मी से एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिमला स्थित मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा अपडेट के मुताबिक हिमाचल में प्री मानसून इसी हफ्ते में दस्तक दे देगा। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कल यानी गुरुवार से ही मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके बाद इस महीने की 24 तारीख के आसपास हिमाचल में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया गया है।पिछली बार हिमाचल में 5 जुलाई को मानसून आया था और 10 अक्टूबर को समाप्त हो गया था।
वहीं इस बार जिस तरह से मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है, उससे जाहिर है कि इस बार प्रदेश में मानसून पिछले साल के मुक़ाबले 11 दिन पहले ही दस्तक दे देगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23-24 जून तक प्रदेश में बादल बरसने के आसार जताए हैं। वहीं 20 जून से प्रदेश में पूरी तरह से प्री मॉनसून की बौछार शुरू होने की संभावना भी है।
