Spread the love

शिमला| 23 जनवरी से मौसम अपना रुख बदलेगा। लेकिन इससे पहले कोहरा और धुंध से परेशानी बढ़ सकती है। ऊना, मंडी, सोलन, बिलासपुर व हमीरपुर में पहाड़ों की रानी से अधिक ठंड पडऩे का कारण इन जिलों में धुंध पड़ेगी। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के निचले क्षेत्रों में धुंध पडऩे से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। धुंध दोपहर 12 बजे तक छंटेगी और उसके बाद मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा में सूरज के दर्शन होंगे।केलंग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे ही दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति व किन्नौर के साथ चंबा जिला के भरमौर व पांगी में हिमपात होने की संभावना है। विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि कुछ दिन बादल आएंगे, लेकिन बारिश की उम्मीद कम है। छह दिन बाद प्रदेश के निचले हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

भले ही प्रदेश में कुछ दिन हिमपात की संभावना नहीं है, लेकिन राजधानी शिमला में पर्यटकों की आमद कम नहीं हुई है। रविवार को भी हजारों पर्यटक यहां पहुंचे। जनवरी का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो चुका है और पर्यटकों की तादाद नववर्ष की तरह बनी हुई है। एक अनुमान के अनुसार शिमला शहर में करीब 25 हजार पर्यटक रविवार को पहुंचे हैं।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
  • शिमला,8.1,16.3
  • सुंदरनगर,0.9,19.6
  • भुंतर,1.9,19.5
  • कल्पा,1.2,10.0
  • धर्मशाला,4.6,16.4
  • ऊना,6.6,17.6
  • नाहन,8.9,18.6
  • केलंग,-8.0,22.0
  • पालमपुर,3.2,17.0
  • सोलन,2.0,20.0
  • मनाली,1.8,16.0
  • कांगड़ा,4.4,20.0
  • मंडी,1.1,19.2
  • बिलासपुर,5.5,19.5
  • हमीरपुर,5.8,19.2
  • चंबा,2.5,18.1
  • डलहौजी,9.2,12.0
  • कुफरी,9.4,12.2

You missed