शिमला। प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। आठ जनवरी तक बर्फबारी व बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चार व पांच जनवरी को प्रदेश के ऊंचे व मध्यपर्वीतय क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी व बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश मेें अभी भी 73 सड़कें बाधित हैं। लाहुल में 46, उदयपुर में 13, काजा में एक, कुल्लू में आठ, चंबा में चार व डोडराक्वार में एक सड़क बंद है। कुल्लू में पांच ट्रांसफार्मर खराब होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। विद्युत विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मरों को ठीक करने में जुटे हुए हैं।
प्रदेश में कहां कितना तापमान
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 6.8, 16.1
- सुंदरनगर, 1.1, 19.7
- भुंतर, 1.7, 18.6
- कल्पा, -0.6, 11.6
- धर्मशाला, 3.2, 13.8
- ऊना, 3.8, 17.7
- नाहन, 6.9, 17.8
- केलंग, -8.4, 0.4
- सोलन, 1.1, 21.0
