Spread the love

शिमला। हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों के भी सैंपल ले रही है, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वायरस खतरनाक है। ऐसे में यह सब किया जा रहा है। हिमाचल में बाहरी राज्यों से हर रोज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं जिनमें अभी कोई भी लक्षण नहीं आए हैं। उन्होंने जनता से अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग स्वयं को अवश्य होम क्वारंटीन करें और सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करें।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि पिछले दिन चंबा में दो , कांगडा में एक और शिमला में मंडी से आई एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग प्रदेश में आए हैं और उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। इसी के साथ साथ उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और पड़ोसियों को भी सामाजिक दूरी बनाए रखने कहा गया है।

You missed