शिमला। पटियाला से शिमला के नाभा लौटी एक महिला की गुरुवार सुबह आइजीएमसी ले जाते मौत हो गई है। महिला होम क्वारंटीन थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर महिला को एंबुलेंस से आईजीएमसी में लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
आइजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि महिला की मौत के बाद अस्पताल में उसका कोविड-19 सैंपल लेकर जांच के लिए भेज गया। लेकिन देर रात इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
