शिमला। प्रदेश मंत्रीमंडल विस्तार के बाद अब विभागों में बड़ा फेरबदल हुआ है. सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने मंत्रिमंडल में सभी सदस्यों की नियुक्ति के 24 घंटे बाद शुक्रवार देर रात विभाग आवंटित कर दिए. शुक्रवार को दिनभर केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रणा के बाद मुख्यमंत्री (CM) ने 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने मंत्रियों को विभाग बांटे गए. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह (Mahender Singh), उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और वीरेंद्र कंवर को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को राजस्व विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
वहीं, पंचायत और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर को कृषि और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. सभी मंत्रियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है.शिक्षा मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज से लेकर सरवीण चौधरी, डॉ. रामलाल मारकंडा, गोविंद ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल तक के पुराने मुख्य विभाग लेकर दूसरे मंत्रियों को देकर नए महकमों का जिम्मा सौंपा गया है. नए बने मंत्री सुखराम चौधरी को मुख्यमंत्री ने अपने पास से ऊर्जा और राजेंद्र गर्ग को खाद्य आपूर्ति विभाग दिया है. वहीं, राकेश पठानिया को वन एवं युवा खेल विभाग का जिम्मा सौंपा गया है.
