Spread the love

हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात और बारिश से जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है। प्रदेश में चार दिन तक मौसम कड़े तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग ने 19 से 22 जनवरी तक फिर से भारी हिमपात और बारिश की संभावना जताई जा रही है। विभाग के अनुसार सोमवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, जबकि कुछ निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। प्रदेश में अब भी 154 सड़कों पर यातायात बंद हैं, जबकि बिजली के 74 ट्रांसफार्मर खराब हैं। 44 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। बंद सड़कों में सबसे अधिक लाहुल स्पीति में 127, मंडी में 11, कुल्लू में आठ, चंबा में चार, शिमला में तीन और किन्नौर में एक सड़क यातायात के लिए बंद है। लाहुल स्पीति में 51, चंबा में 20, मंडी में दो और शिमला में एक ट्रांसफार्मर खराब है। इसके अलावा लाहुल स्पीति में 24, शिमला में 15 और चंबा में पांच पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।

You missed