शिमला। सूबे में में 22 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और हिमपात की संभावना है। 21 जनवरी को पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ही मौसम रुख बदलेगा। 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह पर भी बारिश और बर्फबारी का साया है। शुक्रवार को चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ था, इससे शनिवार को मैदानी इलाकों में कम धुंध पड़ी। अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने से शीतलहर से राहत मिली है। प्रदेश में दिन के सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हुई।
छह दिन तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश के सात जिलों सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व कांगड़ा में धुंध सुबह दो-तीन घंटे रहने के बाद छंट जा रही है। कुछ जगह सुबह 10 बजे के बाद ही सूरज के दर्शन हो रहे हैं।
कहां कितना रहा तापमान डिग्री (सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 7.6, 18.4
- सुंदरनगर, 1.2, 22.5
- भुंतर, 1.6, 20.3
- कल्पा, 0.0, 11.1
- धर्मशाला, 6.6, 15.8
- ऊना, 6.3, 22.0
- नाहन, 8.7, 21.2
- केलंग, -6.8, 2.9
- सोलन, 0.4, 23.5
- मनाली, 1.6, 17.0
- कांगड़ा, 3.9, 21.1
- मंडी, 3.1, 19.2
- बिलासपुर, 5.0, 21.5
- हमीरपुर, 4.8, 21.0
- डलहौजी, 8.0, 13.9
- कुफरी, 3.7, 11.6
