Spread the love

ऊना : जिला के हरोली में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का मंच धड़ाम से नीचे आ गिरा। हालांकि घटना के दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन जल्द ही सभी लोगों को टूटे हुए मंच से बाहर निकाला गया।व एसडीएम हरोली के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नेता प्रतिपक्ष पास के ही एक मैदान में रैली को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे मंच पर पहुंचकर मुकेश ने जनसभा को संबोधित करने की शुरुआत की ही थी कि उसी दौरान उनका मंच धड़ाम से नीचे आ गिरा। घटना में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए। मंच टूटने के बाद कुछ देर तक घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा लेकिन कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभाला तथा पुलिस कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घायल हुए करीब आधा दर्जन लोगों को बिखरे पड़े मंच से बाहर निकाला और गाड़ियों में बिठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री चोट की परवाह किए बगैर जनसभा को संबोधित करने के लिए आगे आ गए। जनसभा को संबोधित करने के लिए आगे आए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली का विधायक इतना कमजोर नहीं कि मंच के टूटने से टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अभी मंच टूटा है ठीक 25 दिन के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार भी टूटेगी और धड़ाम से गिरेगी।

You missed