Spread the love

शिमला/कुल्लू | मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए फ्लैश फ्लड का अलर्ट दिया है। इसमें चार जिलों में ज्यादा खतरा बताया गया है। विभाग ने एक साथ 9 जिलों के लिए अलर्ट दिया है और कहा है कि भारी से भारी बारिश होगी। अभी तक मॉनसून में 39 लोग विभिन्न हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं जिसमें 20 लोग प्राकृतिक आपदा की वजह से और 19 लोग सडक़ हादसों में जान गंवा चुके हैं। बताया जा रहा है कि राज्य की 129 सडक़ें बाधित हो चुकी हंै जिनमें आवाजाही नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा 147 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र ने लोगों को लगातार हो रही बारिश के चलते फ्लैश फ्लड के खतरों से एहतिहात बरतने को कहा है। प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना के लिए फ्लैश फ्लड का अलर्ट दिया गया है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मानसून के सक्रिय होते ही तेज बारिश रिकार्ड की जा रही है तेज बारिश होने के चलते अब जगह भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं पेश आने लगी हैं।

लगातार हो रहीं बारिश के चलते अब मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर फ्लैश फ्लड के खतरे का अंदेशा लगाया जा रहा है। बीते साल भी कई स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं पेश आई थीं। इस बार भी मॉनसून की शुरुआती दिनों में ही बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। राज्य के कुल्लू में बारिश से जमकर नुकसान हो चुका है ऐसे में अब मानसून के रफ्तार पकडऩे के साथ राज्य के अन्य जिलों में भी फ्लैश फ्लड जैसी घटनाएं पेश आने की संभावना है जताई जा रही है।

You missed