Spread the love

बिलासपुर : हिमाचल के नयनादेवी में प्रदेश का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनकर तैयार होगा  जिसमें 51 शक्तिपीठों में से एक श्री नयनादेवी जी में जल्द ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को विदेशों जैसा नजारा देखने को मिलेगा। यहां करीब नौ माह में हिमाचल प्रदेश का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनकर तैयार होगा। इससे पहले बिहार के नालंदा में ऐसा ब्रिज बना हुआ है। यह ब्रिज नयनादेवी मंदिर से आने वाले श्रद्धालुओं को ही नहीं, बल्कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। इस पुल को बनाने का खर्च मंदिर न्यास द्वारा किया जाएगा। रैपिड एंड रोपवे सिस्टम डेवलपमेंट ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (आर एंड आरएसटीडीसी) शिमला ने इसके टेंडर जारी कर दिए हैं।

13 सितंबर को टेंडर खुलेंगे। मंदिर की गुफा के पास बनने वाला 70 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा यह ब्रिज पांच करोड़ नौ लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। टेंडर में सही लागत भरी गई होगी तो सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 दिन में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनने से श्री नयनादेवी जी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।इसके साथ ही जिला प्रशासन ने फॉरेस्ट कंजरवेशन एक्ट प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

You missed