Spread the love

शिमला/कुल्लू। सूबे में सुबह शाम व रात को ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। शिंकुला, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। प्रदेश में आज भी चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है, ऐसे में ठंड में और इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप खिलेगी, जबकि चोटियों पर हिमपात हो सकता है। शुक्रवार को पालमपुर में सबसे अधिक 11.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।केलंग में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। शुक्रवार को सीजन का सबसे कम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट दर्ज की जाएगी। यहां इतनी ठंड पड़ती है कि खाने का तेल तक बोतल में जम जाता है।

धर्मशाला में शिमला से ज्‍यादा ठंड

सुंदरनगर और धर्मशाला में रात को शिमला से अधिक ठंड पड़ रही है। शिमला में न्यूनतम तापमान 12, जबकि सुंदरनगर में 10 और धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान में गिरावट धर्मशाला में पांच डिग्री तक आई है।

बारिश होने से धान की फसल को नुकसान

वहीं, वीरवार शाम और शुक्रवार सुबह वर्षा होने से कांगड़ा जिला में धान की कटाई का काम प्रभावित हुआ है। किसानों की ओर से काटकर खेतों में रखी फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान धूप खिलने पर फसल बटोरने में जुट गए हैं। हिमपात और वर्षा से ठंड बढ़ गई है।

You missed