Spread the love

सोलन : सोलन के सपरून चौक पर आज सुबह नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी सड़क पर पलट गई। यह घटना करीब सुबह साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की यह गाड़ी सपरून एरिया में कचरा उठाने के लिए जा रही थी जैसे ही सपरून चौक के पास गाड़ी मुड़ रही थी तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

इस हादसे में चालक को हलकी चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि गाड़ी की चपेट में न कोई वाहन आया और न ही कोई व्यक्ति। सोलन में आज ये दूसरा सड़क हादसा था इससे पहले शमलेच के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने 4 गाड़ियों को टक्कर मारी। जिससे गाड़ियों को काफी नुक्सान हुआ है आपको बता दें कि इन दिनों सेब सीजन के कारण सड़क पर ट्रैफिक समस्या बहुत सामने आ रही है ऐसे में दुर्घटना होने का खतरा अब और भी बढ़ गया है।

You missed