Spread the love

शिमला : चंडीगढ़ से शिमला आ रही एक पिकअप की ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें कार सवार दो युवकों को चोटें पहुंची है जिन्हें IGMC अस्पताल रैफर किया गया है। बता दें कि वीरवार सुबह सोलन के टिकरी मोड़ के पास ट्रक और पिकअप में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई.घायल युवक रजत ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रहे थे. अचानक टिकरी मोड़ के पास उनकी टक्कर ट्रक से हो गई. वहीं,दूसरे साथी सौरव को भी चोटें आई है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के साथ शिमला की एक गाड़ी लुधियाना से सब्जी छोड़कर वापस आ रही थी. उसमें सवार युवक अनुज सेन ने बताया हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चला. जानकारी के अनुसार जिला शिमला की गाड़ी बीती शाम चंडीगढ़ सब्जी लेकर गई थी. आज सुबह जब वह वापस चंडीगढ़ से शिमला की ओर आर रही थी, तभी एनएच 5 पर टिकरी मोड़ के पास अचानक दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई ,जिसके बाद पिकअप में सवार दोनों युवकों रजत और सौरव को चोट आई.

You missed