सोलन/सोलन पब्लिक स्कूल ने थोड़े ही समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा। इसी कड़ी में सोलन का एसपीएस स्कूल ने उज्बेगिस्तान के नमनगन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ उज्बेगिस्तान में एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत दोनों शिक्षण संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। साथ ही दोनों शिक्षण संस्थानों में एक्सचेंज कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इससे शैक्षणिक सुधारों पर बेहतर कार्य होगा।
सोलन पब्लिक स्कूल की प्रबंध निदेशक प्रीती कुमार और नमनगन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी उज्बेगिस्तान के निदेशक ( एकेडमिक अफेसर) उमरजोन मेलीबियोव के बीच एमओयू हुआ। उज्बेगिस्तान मीडिया ने भी इस समझौता ज्ञापन को बेहतर ढंग से कवरेज दी। इसके तहत दोनों शिक्षण संस्थानों के बीच समय-समय पर जूम मीटिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स व टीचर आपस में कनेक्ट होंगे। साथ ही स्टूडेंट्स व टीचर्स एक्सचेंज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों को माध्यम से दोनों संस्थानों में बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी होगा। इसके अलावा प्रीती कुमार ने अन्य शिक्षण संस्थानों का भी दौरा किया।
