Spread the love

सोलन।सोलन जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 438 व्यक्तियों के रक्त नमूने केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी। 
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 438 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 184, नागरिक अस्पताल बद्दी से 88, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 65, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 40, नागरिक अस्पताल अर्की से 35 तथा ईएसआई परवाणू से 26 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए 319 सैम्पल में से 01 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है। शेष सभी सैम्पल नेगेटिव पाए गए हैं। 
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि जिला में अभी तक 111 व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से वर्तमान में 51 व्यक्ति कोविड एक्टिव हैं। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से ईएसआई काठा में 14, नौणी में 07, श्रमिक छात्रावास नालागढ़ में 25 का उपचार किया जा रहा है। मानकों के अनुसार 05 कोरोना रोगियों का उपचार घर पर किया जा रहा है। 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।
डाॅ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

You missed