सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक 20 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि युवक 4 दिन पहले दिल्ली से लौटा था। जानकारी अनुसार सीआरआई कसौली में जिला के 251 सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे, जिनमें से 245 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं व एक 20 वर्षीय युवक का सैंपल पॉजिटिव आया है।
यह युवक 4 दिन पहले दिल्ली से आया है तथा घर पर ही होम क्वारंटाइन पर बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिला के 6 फॉलोअप रिपीट पॉजिटिव सैंपल जिनमें से एक महिला का सैंपल फिर से पॉजिटिव पाया गया है तथा बाकि 5 सैंपल नेगेटिव पाए गये हैं।
