Spread the love

सोलन : हिमाचल के सोलन में हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान सुबाथू पहुंच चुके है जहां गौरखा सभा के लोगों के साथ स्थानीय जिला प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री कसौली विधानसभा क्षेत्र के सुबाथू के गुग्गा मेला और कंडाघाट स्थित खेल मैदान में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

हिमाचल की स्थापना के 75 साल के उपलक्ष्य में सोलन जिला में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में लाने के प्रबंध किए हैं।प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरान वे जिला के लोगों को कई सौगातें दे सकते हैं। भाजपा नेताओं ने कई मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखी हैं, जो आज पुरी हो सकती हैं।

DC कृतिका कुलहरी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन एक उत्सव की तरह किया जा रहा है। इस दौरान ‘हिमाचल-तब से अब तक’ के विषय पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। प्रदर्शनी में राज्य के अस्तित्व के 75 वर्षों के दौरान प्रगति यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि, पर्यटन, लोक निर्माण, उद्योग, जल शक्ति, सामाजिक न्याय व अधिकारिता और ऊर्जा विभाग शामिल रहेंगे।

You missed