Spread the love

सोलन : सोलन के शामती बाई पास पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार की टक्कर एक गाडी से हुई जिस कारण मृतक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा देर शाम का है और जिसके बाद पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शामती बाईपास पर एक कार व मोटर साइकिल के बीच टक्कर से युवक की मौत हुई है। युवक की पहचान करण के तौर पर हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर मारने वाली गाडी में एक महिला और एक लड़का था जो बाइक को टक्कर मारने के बाद भी धौंस जमाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

You missed