Spread the love

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमे खाई में गिरी कार को लोगों ने रस्सियों के सहारे बांधा और पहाड़ से ऊपर खींच लाए. वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. साथ ही लोगों के साहस और एकता की भी तारीफ भी हो रही है.

ये विडिओ सिरमौर के शिलाई की नाया पंजोड़ पंचायत का है. भीब गांव में यह कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गिर गए थी. कार को निकालने के लिए ग्रामीण एकजुट हुए और रस्सियों से इसे निकाला. गांव के स्थानीय निवासी ओमप्रकाश ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि क्रेन से मदद लेने के बजाय लोग खुद ही गाड़ी निकाल लेंगे. लोगों ने एकजुटता दिखाई और क्षतिग्रस्त कार को खाई से निकाल लिया है. कार को निकालने के लिए करीब 50 से 60 लोग एकत्र हुए थे. दरसअल, बीते साल 29 अक्तूबर 2021 को सिरमौर के हलां से शिलाई की ओर आ रही यह कार गहरी खाई में जा गिरी थी. भीब गांव के समीप जब चालक कार बैक कर रहा था तो कार गहरी खाई में जा गिरी थी. हादसे में बाबूराम (54) निवासी नाया की मौत हो गई थी. वहीं, दिनेश(26), ब्रह्मदत्त(23) और पवन(2) घायल हो गए थे.

You missed