Spread the love

नाहन| जिला के शिलाई उपमंडल के तहत कांडो-भटनोल संपर्क मार्ग पर एक गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। कांडो-बागना संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी कांडो से बागना की ओर जा रही थी। इसमें चार लोग सवार थे। बोहलधार के निकट बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 300 फीट खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान रोहन उम्र 15 वर्ष बोहल, निखिल उम्र 16 वर्ष भटनोल, गोलू उम्र 22 वर्ष निवासी बागना के रूप में हुई है।

जबकि 15 वर्षीय हिंमाशु बोहल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शिलाई से चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

You missed