Spread the love

शिमला।हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर द्वारा जरनैल सिंह भिंडरावाले को लेकर दिए गए बयान पर अब बवाल शुरू हो गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस पर ऐतराज जताते हुए सीएम जयराम ठाकुर के लिए एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कमेटी ने कहा कि सीएम का बयान सिख युवाओं के सेंटीमेंट को ठेस पहुंचाई है।ऐसे में सीएम अपने बयान को वापस लें, ताकि आने वाले दिनों दोनों राज्यों और सभी लोगों के बीच भाईचारा बना रहे, लेकिन सीएम जयराम ठाकुर ने इस तरह का कोई भी नोटिस ना मिलने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह का कोई नोटिस नहीं मिला है और नोटिस किस सिलसिले में देना चाहते हैं उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है और जो बात कही है वो कही है।

You missed