शिमला। राजधानी शिमला की सब्जी मंडी में लगभग 400 करोड़ और हमीरपुर के पुराने बस अड्डे पर 150 करोड़ की लागत से बिजनेस सेंटर बनेगा। बड़े शहरों की तर्ज पर लोगों को एक ही परिसर में सभी वस्तुएं उपलब्ध होंगी। शिमला में शॉपिंग परिसर का जल्द शिलान्यास करने की तैयारी है। शहरी विकास विभाग ने केंद्र को 707 करोड़ की योजनाएं भेजी हैं। उन्हें जल्द स्वीकृति मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि बद्दी के समीप विश्व स्तरीय हिम चंडीगढ़ शहर बनाने के लिए जल्द कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा।
शिमला में सोमवार को सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए 60 शहरी स्थानीय निकायों की संख्या बढ़ाकर 75 कर बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है। राजस्व वृद्धि, कर संग्रहण में पारदर्शिता के लिए 36 शहरी स्थानीय निकायों में जीआईएस आधारित मैपिंग कार्य चल रहा है। नागरिक सेवाओं को डिजिटल करने की प्रक्रिया के तहत पहले चरण में नौ ऑनलाइन सेवाएं शुरू की थीं, जिनमें 2.5 लाख से अधिक नागरिकों ने पंजीकरण किया है।
