शिमला : राजधानी शिमला में आज बुधवार दोपहर बाद एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। शहर के छोटा शिमला में संजौली से जतोग जा रही बस की अचानक ब्रेक हो गई। गनीमत यह रही की बस दो गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एक खम्बे में रुक गई। इस हादसे में दो यात्रियों को चोट पहुंची है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे जब संजौली से जतोग जा रही बस HP-03-0666 छोटा शिमला स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास पहुंची तो बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई लेकिन चालक की सूझबूझ से बस को एक खम्बे के सहारे रोक दिया।जिससे एक बड़ा सड़क हादसा होते होते बच गया।
