शिमला। आईजीएमसी में देर रात दिल्ली से आए एक ट्रक चालक की गुमटी गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। जिसे घायल अवस्था में शिमला के आईजीएमसी में ले जाया गया जहां उसकी आज सुबह मौत हो गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति का सैंपल लिया गया था जो पॉजिटिव पाया गया है। इसकी उम्र 19 साल और यह दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाला था।
जिसका आईजीएमसी शिमला में कल रात सकारात्मक परीक्षण किया गया था। इस मरीज को चोट लगने के बाद गंभीर हालत में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई।
