Spread the love

रामपुर। शिमला जिला के भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के ज्यूरी स्थित 43 वीं बटालियन के जवान ने अपने को गोली से उड़ाने की कोशिश जिस से जवान गंभीर घायल हुआ है । जवान को तुरंत रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिषर खनेरी लाया गया है। जानकारी के अनुसार शिमला जिला के झाकड़ी थाना के तहत ज्यूरी आईटीबीपी 43 बटालियन मुख्यालय में सचिन यादव नामक जवान ने अपने को गोली मारी। वह मुख्य द्वार पर गार्ड ड्यूटी पर था, आज सुबह करीब सवा पांच बजे उसने अपने राइफल से दो राउंड गोली चला चला दी। जिससे उनकी पेट और पसलियों के साथ गोली लगी है। ज्यूरी चौकी पुलिस को सूचना मिलते ही 43 वी बटालियन के जवान सचिन यादव को उपचार के लिए खनेरी हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जवान कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी काट कर घर से आया था। उस के कवरन्टीन अवधि पूरी होते ही ड्यूटी पर तैनात किया गया था। आत्महत्या करने के प्रयास के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर पुलिस के अनुसार गोली गलती से चली, जवान बाथरूम से आ रहा था तो धोखे से गोली चली। बताया जा रहा है कि जवान खतरे से बाहर है, लेकिन खनेरी से जवान को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

You missed