Spread the love

शिमला|हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (Education Minister Govind Singh Thakur) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक पेज पर दी है। उन्होंने बताया कि गत दिनों वह किसी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए थे। <strong>जिसके बाद उन्होंने अपना रिपीट एंटीजन कोरोना टेस्ट (corona test) करवाया था। जिसमें उनकी व् उनके निजी सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और चिकित्सकों के परामर्श से वह अपने घर पर ही आइसोलेट हुए हैं।गत दिनों किसी कोरोना पोसिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैंने अपने स्टाफ सहित आज सुबह अपना रेपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पोसिटिव आई है।

बता दें कि शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बीते कल हिमाचल में छात्रों की पढ़ाई के मद्देनजर 3 जिओ टीवी (jio TV) के चैनल का भी शुभारंभ किया था, जिसमें उनके साथ कई अधिकारी मौजूद थे। लिहाजा हड़कंप मचना स्वाभाविक है क्योंकि कई लोग उनके संपर्क में आ चुके हैं। इससे पहले खुद सीएम जयराम ठाकुर भी पॉजिटिव पाए गए थे जो अब ठीक होकर वापस लौट गए है।

You missed