बिलासपुर | पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई की एक टीम रविवार रात को घुमारवीं गई है। विमल नेगी को अंतिम बार घुमारवीं से अड्डे पर देखा गया था। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। सोमवार को टीम घुमारवीं में ही विमल नेगी की मौत के साक्ष्य जुटाती रही।सीबीआई की टीम जांच को आगे बढ़ाने को विमल नेगी के मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव की जांच एफएसएल नई दिल्ली को भेज रही है। सोमवार को सीबीआई की टीम ने पॉवर कारपोरेशन के मुख्यालय जाना था लेकिन टीम शाम तक घुमारवीं से वापस आ सकी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन से और कुछ रिकाॅर्ड जुटाया जा सकता है।
