. अन्य राजनीतिक दलों द्वारा पार्टी उम्मीदवार पर बनाया जा रहा दबाव,
सोलन : आज विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, आज सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी पूरी तरह से तैयार है
रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए अब राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी पूरी तरह से तैयार है, रुमित ठाकुर ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी हिमाचल प्रदेश में समानता का अधिकार लाने जा रही है और इसमें लोगों का उनको भरपूर सहयोग भी मिल रहा है।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी एकजुटता के साथ मजबूती से हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने वाली है ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों को टिकट देने की बात पार्टी कर रही है उन पर राजनीतिक दलों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है कि वे देवभूमि पार्टी की तरफ से चुनाव न लड़े, लेकिन यह राजनीतिक दल जो भी हथकंडे अपना रहे है उसमे ये बिल्कुल भी सफल नहीं होंगे। चुनाव को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी पूरी तरह से तैयार है और वह भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी.
● इन विधानसभा से इन्हें बनाया पार्टी ने प्रत्याशी : –
1) चुराह से नरसिंह,
2) डलहौजी से अशोक कुमार बकारिया,
३) फतेहपुर से बलवान सिंह पठानिया,
४) सुंदरनगर से मुनीश ठाकुर,
५) मंडी से संजय कुमार,
६) घुमारवीं से योगेश ठाकुर,
7) नैना देवी से जगदीप कुमार,
8) नालागढ़ से जगदीश चंद और पच्छाद से सुशील कुमार भृगु को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
