शिमला। विक्ट्री टनल के समीप बुधवार को एक कार का टायर फटने से वाहन सड़क पर रुक गया। इसके चलते मार्ग पर यातायात को कुछ समय के लिए वन-वे किया गया। ट्रैफिक पुलिस शिमला की टीम मौके पर तैनात रही और यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार वाहन को सड़क से हटाने की प्रक्रिया जारी है। वाहन चालकों से मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करने की अपील की गई है।
