Spread the love

भारतीय जनता पार्टी की चारों प्रदेशों में भारी समर्थन से जीत की खुशी में शाहपुर के बाजार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल शर्मा की अगुवाई में जश्न मनाया गया। भाजपा कार्य समिति सदस्य कमल शर्मा ने इस मौके पर कहा की डबल इंजन की सरकारों को लोगों का खुल कर समर्थन मिला है। वहीं कांग्रेस को पूरी तरह से हर प्रदेश में नकार दिया गया है। जहां कांग्रेस मुक्त भारत आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस पूरी तरह कोमा में जा चुकी है।

आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव में कांग्रेस का फिर यही हाल होने वाला है। भाजपा हिमाचल प्रदेश में पूरे दमखम से फिर से सरकार बनाएगी। लोगों में डबल इंजन की सरकारों पर मोहर लगा दी है, लोग समझदार हैं, सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर लड़े गए चुनावों को लोगों ने भाजपा के विकास के माडल पर मुहर लगाना पसंद किया है। हिमाचल प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार मौजूदा समय में कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश में सरकार बनेगी और फिर से डबल इंजन की सरकार आने वाले समय में विकास को निरंतर बढ़ाती रहेगी।

हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस मुद्दा विहीन है और केंद्र में भी कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता ने चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनाकर बता दिया है कि जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर भी प्रदेश का विकास करवा रहे हैं और कोरोना काल में भी विकास कार्य नहीं रूके।

You missed