Spread the love

कुल्लू।क्षेत्र में एक लापता युवक का शव बगीचे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार बुधवार को रोशन लाल शर्मा निवासी आनी ने पुलिस में अपने 24 साल बेटे भुपेंद्र कुमार उर्फ काकू की गुमशुद्धगी की रिपोर्ट दर्ज की थी कि उनका बेटा बुधवार सुबह 10 बजे से गुम है। लेकिन आज सुबह युवक का शव बगीचे में पडे़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच करने में जुट गई है।

You missed