Spread the love

शिमला : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में गरिमापूर्ण समारोह में रामेश्वर सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल ने राकेश शर्मा, कर्नल राजेश कुमार शर्मा और डॉ. नैन सिंह को भी हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया।विधायकगण, मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

You missed