Spread the love

सोलन : हिमाचल में सोलन के राजगढ़ रोड पर एक 2 बाइक सवार व्यक्ति कपड़ों की दुकान में सामान खरीदने के लिए आए। उन्होंने दुकान से कपड़े खरीदे और दुकानदार को नकली 500 रुपए का नोट देकर वहां से फरार हाे गए। जब दुकानदार को इस बात का एहसास हुआ तो उसने जांच की। सामने आया कि दोनों ग्राहकों द्वारा दिया गया नोट नकली है।

दुकानदार योगेश सूरी ने बताया कि उसकी दुकान में 2 व्यक्ति खरीदारी करने के लिए आए थे। दोनों दूसरे राज्यों के लग रहे थे। उन्होंने उनसे सामान खरीदा और नकली 500 रुपए का नोट देकर चले गए। ऐसा लग रहा था कि दोनों नकली नोट चलाने के लिए ही आए थे। उनकी जेब में नोट की गड्डी भी थी। उसने दूसरे दुकानदारों को जागरूक रहने की बात कही। बाहरी राज्य से कोई ग्राहक सामान खरीदने आए तो उनके द्वारा दिए गए नोटों को एक बार जांच लें।

You missed