Spread the love

वशिष्ट ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा द्वारा की गई भविष्यवाणी के बाद प्रदेश में वाकई राजनीतिक हालात काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। पंडित डोगरा द्वारा 24 मई को की गई भविष्यवाणी के तुरंत बाद ही 27 मई को भारतीय जनता पार्टी के मुखिया डॉ. राजीव बिंदल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद प्रदेश में राजनीतिक हालात में काफी बड़ा बदलाव आया। पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी अपने एक इंटरव्यू में माना कि प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल जरूर हुई है। उसके बाद प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में भी राजनीतिक सुगबुगाहट तेेज हो गई। भाजपा के एक धड़े ने गुप्त मंत्रणा करके प्रदेश में उपजे ताजा हालात पर बंद कमरे में रणनीति बनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश मंत्रीमंडल के विस्तार की चर्चाएं भी अचानक तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जिला कांगड़ा से नाराज होता जा रहे खेमे की नाराजगी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री अपने मंत्रीमंडल में स्थान एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश कर सकते हैं। उधर, प्रदेश में कई बोर्ड और निगमों के पद भी खाली पड़े हुए हैं। जिनको जयराम ठाकुर सरकार भरने की घोषणा कर सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संभावित प्रदेश मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा के लिए दिल्ली दरबार पहुंच गए हैं। दिल्ली से मंजूरी मिलते ही प्रदेश में मंत्रीमंडल का विस्तार अवश्यंभावी माना जा रहा है। इसके अलावा भाजपा के हारे हुए प्रत्याशियों को सरकार में हिस्सेदारी से भी एक धड़ा नाराज बताया जा रहा है। इस बारे में भी जल्द ही कोई बड़ा विस्फोट संभव है।

जिला कांगड़ा में छिड़ा सियासी घमासान

पंडित डोगरा ने दावा किया था कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 27 मई के बाद हो सकती है बहुत बड़ी उथल पुथल। उन्होंने बताया कि ज्योतिषीय गणना के हिसाब से आने वाले 45 दिनों का समय प्रदेश भाजपा के लिए संकट वाला हो सकता है। उन्होंने दावा किया है कि इन 45 दिनों के भीतर प्रदेश में काफी कुछ बड़ा घटित होने की संभावना है। जिसकी एक-एक करके परतें खुल रही हैं। इस भविष्यवाणी के बाद प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से एक बड़ी रानजीतिक खबर आई कि जिला कांगड़ा से भाजपा सांसद किशन कपूर और पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि के खिलाफ दस विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर शिकायत भेजी है। हालांकि बाद में इस मसले को दबा लिया गया। लेकिन सच्चाई को नहीं छुपाया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने बदले अपने सलाहकार

पंडित डोगरा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी शनि की साढ़ेसती चल रही है। जोकि परेशानियां देगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके कुछ नेता व उनके सलाहकार उन्हें गलत सलाह दे सकते हैं। जिसके कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की छवि खराब हो सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपने विवेक से काम लेना होगा और वाणी पर संयम रखना होगा। पंडित डोगरा द्वारा की गई इस भविष्यवाणी के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने अपने सलाहकार बदल दिए हैं। हाल ही में सीएम ने आरएन वत्ता को अपना सलाहकार नियुक्त किया है।

You missed