Spread the love

मंडी| मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को गृह जिला के दौरे पर पहुंचे। सीएम के सुबह दस बजे मंडी पहुंचने पर नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। विपाशा सदन मंडी में जिले के अधिकारियों से बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद उनके अन्य कार्यक्रम भी हैं।

मंडी के बिपाशा सदन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है।सीएम दोपहर बाद मनाली का दौरा करेंगे। मनाली में बीआरओ अधिकारियों के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक भी करेंगे, इसमें रोहतांग सुरंग के कार्य को लेकर चर्चा की जाएगी। अगस्त में सुरंग देश को समर्पित करने की तैयारी है।

You missed