Spread the love

सोलन|जिला के क्षेत्र धर्मपुर में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव सिहारडी मुसलमाना धर्मपुर के रहने वाले 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया।

जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।   

You missed