Spread the love

संगड़ाह : अचानक बारिश के चलते सोमवार को मिनी सचिवालय भवन संगड़ाह की पहली मंजिल खाचा खच पानी से भर गयी । स्थानीय कर्मचारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त भवन के पिछली तरफ लगी सुरक्षा दीवार से यह पानी अंदर निकलता है । तूफान के साथ अचानक हुई इस बारिश के दौरान मुख्य बाजार तथा सड़क की नाली में भी पानी के साथ मलबा जमा हो गया। साथ में लिंक रोड का सारा पानी बारिश के दौरान मिनी सचिवालय के पीछे चला जाता है। गौरतलब है कि करीब 7 करोड़ के मिनी सचिवालय भवन का उदघाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 19 नवम्बर 2018 को किया गया था। इस भवन में एसडीएम, डीएसपी व तहसीलदार कार्यालय सहित कुल 14 दफ्तर हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रतन शर्मा ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता को पानी भरने के बाद उक्त भवन के निरीक्षण के लिए भेजा जा चुका है।

You missed